spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

होटल में चल रहा था देह व्यापार, 3 महिलाओं सहित 7 गिरफ्तार

खटीमा (महानाद) : एसएसपी ऊधम सिंहनगर मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशानुसार पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए खटीमा/ झनकईया क्षेत्र से अंतर्राज्यीय अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 3 महिलाओं व 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा अवैध कृत्यों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 14.10.2024 की रात्रि को सीओ खटीमा के नेतृत्व में खटीमा/झनकईया पुलिस टीम द्वारा होटल शगुन मंडप में रेड मारी गई, जिसमें 4 पुरुष व 3 महिलाओं को वेश्यावृत्ति करते हुए आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना झनकईया में धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम व 143 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजा ने बताया कि उसके द्वारा उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों के भिन्न-भिन्न शहरों की युवतियों को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1- राजकुमार उर्फ राजा पुत्र पदम कुमार निवासी वनपुरी, सितारगंज, ऊधम सिंह नगर।
2- पुष्कर राम पुत्र विक्रम निवासी बंगा फर्त्याल, कला चौराहा, लोहाघाट, चंपावत।
3- सूरज कुमार टम्टा पुत्र भवन कुमार टम्टा निवासी बंगा फर्त्याल, कला चौराहा, लोहाघाट, चंपावत।
4- आकाश पुत्र लालता प्रसाद निवासी धनपुरी, न्यूरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
5- एक महिला निवासी कर का वीर सिंह, कानपुर, उत्तर प्रदेश।
6- एक महिला निवासी 24 परगना, पश्चिम बंगाल।
7- एक महिला निवासी कवि नगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles