spot_img
spot_img
Saturday, April 11, 2026
spot_img

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, तीरथ मंत्रिमंडल में नहीं हुआ कोई बदलाव

विकास अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : खटीमा से भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पद व गोपनीता की शपथ ग्रहण की। धामी को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शपथ दिलाई।

सबसे पहले केबिनेट मंत्री के रूप में सतपाल महाराज को शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात डाॅ. हरक सिंह रावत, बशीधर भगत, यशपाल आर्य को शपथ दिलवाई गई।

इसके पश्चात बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविन्द पाण्डेय, गणेश जोशी को शपथ दिलवाई गई।

इसके बाद डाॅ. धनसिंह रावत, रेखा आर्या एवं स्वामी यतीयवरानंद को शपथ दिलाई गईर्।

मौके पर नारे लग रहे थे युवाओं ने भर ली हामी, पुष्कर धामी, पुष्कर धामी

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री धामी की मां बिशना धामी, पत्नी गीता धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद थे।

उत्तराखंड के अब तक के कुल मुख्यमंत्री –

1. नित्यानन्द स्वामी – गढ़वाल मण्डल -विधानपरिषद सदस्य
2. भगत सिंह कोश्यारी – कुमाऊँ मण्डल . विधानपरिषद सदस्य
3. नारायण दत्त तिवारी – रामनगर
4. भुवन चन्द्र खण्डूरी – धुमाकोट
5. रमेश पोखरियाल निशंक – थलीसैंण
6. भुवन चन्द्र खण्डूरी – धुमाकोट
7. विजय बहुगुणा – सितारगंज
8. हरीश रावत – धारचूला
9. हरीश रावत – धारचूला
10. त्रिवेन्द्र सिंह रावत – डोईवाला
11. तीरथ सिंह रावत – सांसद
12. पुष्कर सिंह धामी – खटीमा

 

 

 

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles