spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

राहत : आईआईएम काशीपुर के 674 लोगों का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आईआईएम काशीपुर से आज राहत की खबर आई है। आईआईएम के 674 – छात्रों और स्टाफ के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
आईआईएम की पीआरओ कमेटी की सदस्य आयुषी झा ने जानकारी देते हुए बताया कि आईआईएम के 3 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद छात्रों की कैम्पस से बाहर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई थी तथा एहतियाती कदम उठाते हुए संस्थान के 674 छात्रों और स्टाफ का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया गया था। जिसमें सभी लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
पीआरओ कमेटी के सदस्य सौरभ सारखेल ने बताया कि इसके अलाव पिछले 10 दिनों में 211 लोगों के रेंडम सेंपल लिये गये हैं। कोरोना संक्रमित तीनों छात्रों को आइसोलेट कर उनका इलाज आईआईएम की मेडिकल टीम द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles