spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

रेलवे ट्रैक पर मिली मोबाईल रिचार्ज कराने निकले किशोर की लाश

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : घर से मोबाइल रिचार्ज कराने निकले किशोर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।

बता दें कि सैनिक कालोनी, ग्राम चांदपुर निवासी कृष्ण कुमार का उसवीं में पढ़ने वाला पुत्र अंकित कुमार (17 वर्ष) बृहस्पतिवार कि सायं करीब 7ः30 बजे अपना मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए पैदल ही घर से निकला था लेकिन फिर लौट कर घर नहीं आया। जब काफी रात हो गई और अंकित घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा तो घरवालों को उसकी चिंता हुई और उन्होंने उसकी कई जगह तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रात्रि में 2 बजे के लगभग ग्राम फिरोजपुर के पास रेलवे ट्रेक पर उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा पाया गया।

पुलिस के अनुसार संभवतया ट्रेन कि चपेट में आकर युवक कि मौत हो गई। ट्रेन से हुए एक्सीडेंट में अंकित की खोपड़ी उड़ गई। मृतक तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।

वहीं मृतक अंकित के परिजन यह नहीं समझ पा रहे हैं कि मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए निकला अंकित आखिर रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंच गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles