spot_img
spot_img
Thursday, January 29, 2026
spot_img

एक किलो अफीम लेकर घूम रहा था राजकुमार, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

गदरपुर (महानाद) : एक किलो अफीम लेकर घूम रहे राजकुमार को पुलिस नेगिरफ्तार कर लिया। बरामद अफीम की कीमत 1.5 लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड को 2025 तक ‘ड्रग-फ्री देवभूमि’ बनाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने आज एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में नशे के कारोबारियों पर चल रही लगातार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बड़े नशा तस्कर को दबोचा है।

विदित हो कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, आज 26 मई 2025 को गदरपुर पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा मादक पदार्थों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गदरपुर के नवाबगंज रोड पर एक व्यक्ति राजकुमार पुत्र अंगन लाल निवासी बिलसा, थाना शीशगढ़, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश को अचानक रोका गया तो वह पुलिस को देखते ही हड़बड़ा गया, जिसने पुलिस का शक गहरा दिया। तत्काल पुलिस ने राजकुमार के कंधे पर लटके बैग की तलाशी ली तो बैग के अंदर से कुल 1.004 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। जिस पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मूकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles