spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

रंजीत रावत : रामनगर से टिकट मिला नहीं, सल्ट से जीते नहीं

मोहित गोयल
सल्ट (महानाद) : पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता रंजीत रावत को सल्ट से हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक महेश जीना ने 3688 वोटों से पराजित किया।

बता दें कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत पिछले काफी समय से रामनगर विधानसभा क्षेत्र में कार्य कर अपना जनाधार बनाने में जुटे हुए थे। और इस बार उनकी जीत पक्की मानी जा रही थी। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उनका गेम बिगाड़ दिया। हरीश रावत ने अचानक से रामनगर से लड़ने का एलान कर दिया और टिकट भी ले आये। लेकिन रंजीत रावत और उनके समर्थक खुलेआम हरीश रावत के विरोध में उतर आये जिस पर हरीश रावत ने अपनी सीट बदल ली और लालकुआं पहुंच गये। लेकिन उन्होंने रंजीत रावत को भी कांग्रेस का टिकट लेने नहीं दिया और वहां से पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह पाल को टिकट दिलवा दिया। जिस कारण रंजीत रावत को अपनी पुरानी विधानसभा सल्ट का रुख करना पड़ा। लेकिन वे वहां कोई कमाल नहीं दिखा पाये और महेश जीना ने 3688 वोटों से हरा दिया।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles