spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

निकाह का झांसा दिलाकर युवती से बनाये संबंध, फिर कर दिया मना

बाजपुर (महानाद) : क्षेत्र निवासी एक युवती ने मसवासी निवासी युवक पर उसे निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अब निकाह सेइंकार करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बाजपुर क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सन 2023 में उसकी बहन के देवर का दोस्त उस्मान पुत्र कमर अली निवासी चाऊवाला, मसवासी उसके घर आया था, तब उससे उसकी जान पहचान हुई। उस्मान ने उससे निकाह करने की बात कही और फिर उसके बाद से उसके साथ निकाह करने की बात कह कर शारीरिक सम्बन्ध बानाता रहा।

युवती ने बताया कि दिनांक 14.07.2025 को की सबुह लगभग 11 बजे उस्मान उसे बाजपुर के एक होटल में ले गया और उसके मना करने के बाद भी उस्मान ने उससे निकाह करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये। जब युवती ने निकाह के लिये कहा तब उस्मान ने उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज की और निकाह करने से इनकार कर दिया।

युवती ने उस्मान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उस्मान के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 69 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई कुसुम रावत के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles