spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026
spot_img

धर्म: पानी की किल्ल्त दूर करने को लेकर ग्रामीणों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ…

उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम के अहम मुख्य पड़ाव नगर पालिका बड़कोट में भीषण पेयजल किल्लत से परेशान नगर वासियों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञ किया, पेयजल से परेशान लोग सड़को से लेकर तहसील में प्रदर्शन, धरना, भजन कीर्तन के बाद अब बडकोट के पेयजल संकट दूर करने के लिए हरेक दिन अलग अलग प्रदर्शन किया जा रहा है।

पालिका क्षेत्र के सातों वार्ड के नगरवासी लंबे समय से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं, नगरवासी यमुना तिलाड़ी से पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किए जाने की मांग कर रहे हैं प्रदर्शनकारी 06 जून से लगातार बड़कोट तहसील स्थल पर क्रमिक धरने पर डटे हुए है और अब चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर सरकार को जगाने का कार्य किया जा रहा है, स्थानीय लोग नगर पालिका परिषद बड़कोट में 6 साल से यमुना नदी से पम्पिंग पेयजल योजना की स्वीकृति की मांग करते आ रहे है लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर पालिका वासी उग्र रूप अख्तियार किए हुए है।

स्थानीय लोगो का कहना है कि छोटी छोटी योजनाओं की स्वीकृति से बड़कोट की प्यास नही बुझने वाली, यहां के लिए यमुना नदी से पम्पिंग योजना स्वीकृत हो, नगर पालिका क्षेत्र मे सरुखेत , छटागा,चक्रगाव सहित सभी वार्डो के नगरवासी पेयजल संकट से परेशान है जबकि बडकोट पालिका क्षेत्र यमुनोत्री धाम का मुख्य पड़ाव भी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles