spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

ऋषिकेश में बाप बना हैवान, 4 साल की बेटी के साथ किया बुरा काम

ऋषिकेश (महानाद) : थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के शीशम झाड़ी क्षेत्र में एक कलयुगी बाप हैवान बन गया और उसने अपनी ही 4 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया।

दुष्कर्म की शिकार हुई मासूम बेटी को लेकर उसकी मां एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में पहुंची थाना मुनिकीरेती पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां से मामले की पूरी जानकारी ली।

मासूम की मां ने बताया कि रविवार की सुबह वह अपने घर में काम कर रही थी और उसकी चार साल की मासूम बेटी एक कमरे में खेल रही थी। तभी उसका पति घर आया और उसके साथ मारपीट शुरू करने लगा। लड़-झगड़ कर वह दूसरे कमरे में चला गया। उसी कमरे में उसकी 4 साल की बेटी भी थी। उक्त हैवा बाप ने अपनी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर उसकी दूसरी बहन जैसे ही कमरे में आई तो उसने शोर मचाया तो बाप भाग गया। वहीं, जब बच्ची की मां कमरे में आई तो बच्ची को बदहवास हालत में देख चौंक गई। आनन-फानन में वह अपनी बेटी को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंची जहां उसका इलाज चल रहा है।

मां के बयानों के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं बाप अभी तक फरार है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles