spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

रुड़की : सूटकेस में बंद कर ले जा रहा था प्रेमिका की लाश, होटल स्टाफ ने पकड़ा, देखें वीडियो

रुड़की (महानाद) : एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या (Murder)  कर दी और उसकी लाश (Dead Body) को ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस (Suitcase) में भरकर ले जा रहा था। होटल स्टाफ (Hotel Staff) को शक होने पर उसने सूटकेस खुलवाया तो उसमें एक लड़की की लाश (Girl Dead Body) निकली। सूटकेस में लाश मिलने से होटल में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई और युवक को पकड़ कर पुलिस (Police) के हवाले कर दिया।

मामले में जानकारी देते हुए एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सायं 5 बजे एक युवक और युवती ने कलियर स्थित एक होटल में कमरा बुक कराया। कमरा लेने के लगभग तीन घटे बाद युवक होटल की पहली मंजिल पर बने कमरे से एक बड़ा सा सूटकेस लेकर जाने लगा। भारी होने के कारण वह सूटकेस को ठीक से उठ नहीं पा रहा था। जिस पर होटल के स्टाफ को शक हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी होटल मैनेजर को दी। मैनेजर ने युवक को रोककर सूटकेस को खुलवाया तो उसमें उसके साथ वाली युवती का शव भरा हुआ था। जिसके बाद होटल मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम गुलबेज निवासी ज्वालापुर बताया। उसने बताया कि युवती मंगलौर के रमसा की रहने वाली है और बीकॉम की छात्रा है। जबकि होटल में युवती का नाम काजल और पता ज्वालापुर बताया गया था। जो आईडी जमा की गई थी वह फर्जी निकली। उसने बताया कि वे दोनों स्कूटी से होटल पहुंचे थे। युवक का कहना है कि युवती ने खुद ही जहर खा लिया जिससे वह घबरा गया और डरकर युवती की लाश को सूटकेस में भरकर गंगनहर में फेंकने जा रहा था। पुलिस स्कूटी की डिग्गी की तलाशी ली तो उसके अंदर कुछ नए कपड़े और एक चाकू भी बरामद हुआ है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles