spot_img
spot_img
Sunday, April 12, 2026
spot_img

रोटरी क्लब कॉर्बेट काशीपुर ने मनाया दीपोत्सव

काशीपुर (महानाद) : रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट ने प्रकाश एवं उल्लास के पर्व दीपावली के उत्सव को अत्यन्त उल्लास के साथ मनाया। उत्सव का आरम्भ पॉल हैरिस के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ आरम्भ हुआ।

क्लब के अध्यक्ष. ब्रह्मेश चन्द्र गुप्ता ने सभी सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ईश्वर ने फिर एक बार खुलकर पर्व मनाने का मौका दिया है। अब जरूरत है उन सभी जरूरतमन्दों की मदद की जो अपनी आजीविका के लिए मिट्टी के दिये, खिलौने आदि बनाते हैं। इसलिए हम सब वही दीये खरीदें और जलाएं।

‘उम्मीद का दिया’ थीम पर आधारित यह समारोह कोराना काल के बाद फिर से हर्ष व प्रसन्नता की उम्मीद के साथ सबको अपनी शुभकामनाएं देता है। इस अवसर पर सदस्यों द्वारा गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किये गये। आभा चन्द्रा, सुरूचि सक्सैना, विशांक सक्सैना ने सुन्दर गीतों की प्रस्तुति दी एवं वाचा सक्सैना, गुलनूर सोढी ने सुन्दर नृत्य द्वारा सभी का मन मोह लिया। आन्या मेहरोत्रा ने गिटार पर प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर लिया। अन्त में डांडिया नृत्य के साथ उत्सव पूर्ण हुआ। समारोह का संचालन सोनल मेहरोत्रा ने किया।

इस अवसर पर डॉ. नरेश मेहरोत्रा, उषा चौधरी, शीतल सरीन, दीपक पुरी, अमृत ग्रोवर, अंकुर टण्डन, अरुण भक्कू, दीप मेहरोत्रा, डॉ. देवेन्द्र चन्द्रा, कैलाश सहगल, राजीव रस्तौगी, बीएस सेठी, बीएस सोढी, सुभाष शर्मा, दीपिका गुड़िया आत्रेय, मिनी अरोरा, डॉ. तनु, टीएस सोढी, उमेश टण्डन, विनीत रावल, कुलजीत सोढी, डॉ. जेएस विश्नोई, डॉ. जे नरूला, अनिल लड्ढा, अभिषेक लड्ढा, डॉ. हरजीत सिंह, मीना गुप्ता, दीपाली मेहरोत्रा, अलका पुरी, डॉ. इला मेहरोत्रा, गुरप्रीत सोढी, रेनू रावल, रागिनी भक्कू, राशि टण्डन, गिन्नी सोढी, महेन्दर कौर सोढी, रेनू सरीन, बीना सहगल, सुधा शर्मा, रूचि रस्तौगी, मीरा टण्डन, रचना विश्नोई, संगीता लड्ढा आदि सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles