spot_img
spot_img
Saturday, February 28, 2026
spot_img

रॉयल पंजाबी ग्रुप ने मनाया तीज महोत्सव, नैन्सी छीना बनीं तीज क्वीन

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पंजाबी समाज के लिए बनाए गए रॉयल पंजाबी ग्रुप ने रामनगर रोड स्थित एक होटल में धूमधाम से तीज महोत्सव मनाया। उक्त ग्रुप इससे पहले लोहड़ी और होली सहित तीन कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। मेयर दीपक बाली की धर्मपत्नी उर्वशी बाली रॉयल पंजाबी ग्रुप की संस्थापक हैं और इस संस्था में 120 महिलाएं सदस्य हैं।

तीज महोत्सव में अनेक लोगों ने सहयोग किया, वहीं रॉकी टेंट हाउस के स्वामी राकेश अरोरा ने जीवन पर्यंत इस संस्था को अपना निःशुल्क सहयोग देने की घोषणा की। अब तक जो चार कार्यक्रम हुए हैं, उसमें उन्होंने साज सजावट का सभी कार्य निःशुल्क किया है।

रील प्रतियोगिता विनर पलक अरोड़ा

तीज महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि रितु भल्ला ने किया। महोत्सव में अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। डांस परफॉर्मेंस में शीतल अरोड़ा, दीक्षा चावला, शशांक चावला ने सोलो डांस जबकि पूनम अरोड़ा, दीप्ति अरोड़ा, शालू अरोड़ा ममता सेठी, रिशु कौर व कोमल सयाल ने सामूहिक नृत्य किया। रील प्रतियोगिता में 9 लोगों ने भाग लिया जिसमें पलक अरोड़ा विनर रहीं। फिल्म अभिनेता आनंद बलराज ने विनर की घोषणा की। सेल्फी प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियों में से शामली रहंजा विनर रहीं।

वहीं, तीज क्वीन का खिताब नैन्सी छीना ने अपने नाम किया। मोनालिसा ब्यूटी पार्लर की स्वामी सुषमा चिकारा एवं खूबसूरत ब्यूटी पार्लर की स्वामी प्रीति कपूर कार्यक्रम की जज रहीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles