विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर भाजपा में पदाधिकारियों के बीच रार पैदा हो गई है। जहां एक पदाधिकारी ने एक पदाधिकारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया तो दूसरी पदाधिकारी ने उक्त निष्कासन को अमान्य घोषित कर दिया।

आपका बता दें कि सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा जिला मंत्री सुशील शर्मा ने कवि नगर मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा द्वारा नियुक्त किये गये नगर उपाध्यक्ष अभिनव राजपूत की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।
जिसके बाद, कवि नगर मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा ने सोशल मीडिया पर ही इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जिला महामंत्री सुशील शर्मा, भारतीय जनता पार्टी जिला काशीपुर, आपके द्वारा फेसबुक पर पत्र पढ़ा जिसमें आपने मेरे द्वारा बनाए गए मंडल उपाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया है। आपने किसकी सहमति से मुझसे बिना बताये इस पद को निरस्त किया जो कि आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, मैं आपके इस पत्र को अमान्य करती हूं।

आपको बता दें कि अभिनव राजपूत की नियुक्ति 22 मार्च 2026 को ही की गई थी और उनका निष्कासन भी 22 मार्च को ही कर दिया गया।



