spot_img
spot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_img

काशीपुर : रुद्राक्ष गार्डन में युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

आकाश गुप्ता                                                                                                                                                                                                      काशीपुर (महानाद) : शादी के दौरान हुए झगड़े में एक युवक द्वारा दूसरे युवक को जान से मारने की नीयतत से गोली चलाने के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि दिनांक 28/11/2021 को रुद्राक्ष गार्डन में अमित कुमार पुत्र नरपाल सिंह निवासी चिल्किया टाण्डा, रामनगर की शादी ज्योति पुत्री शमशेर सिंह निवासी श्यामपुरम कालोनी, काशीपुर के साथ हो रही थी। जहाँ पर अन्य मेहमानों के साथ दूल्हे अमित कुमार के निमंत्रण पर मुदित शर्मा पुत्र सुभाष चन्द्र शर्मा निवासी कटोराताल, काशीपुर प्रियांक शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी कविनगर, काशीपुर भी शादी में मौजूद थे। मुदित शर्मा की काशीपुर क्षेत्र में तीन व्यक्तिगत एम्बुलेन्स चलती हैं तथा प्रियांक शर्मा केवीआर अस्पताल, काशीपुर में टीपीए डिपार्टमेन्ट में कार्यरत है।

मुदित शर्मा का दो माह पूर्व प्रियांक शर्मा से केवीआर अस्पताल परिसर से एम्बुलेन्स को हटाने को लेकर विवाद तथा गाली गलौच आदि हो गयी थी। जिस पर मुदित शर्मा द्वारा प्रियांक को देख लेने तथा जान से मारने की धमकी दी गयी थी। दोनों के मध्य उक्त विवाद को उस समय केवीआर अस्पताल प्रबन्धन द्वारा सुलझा लिया गया था।

उक्त समझौते के बाद पुनः 15-20 दिन पूर्व बरेली में कृष्णा अस्पताल के स्टाफ सुरेश कुर्मी की शादी में डीजे पर डांस करने के दौरान मुदित शर्मा उपरोक्त ने फिर से प्रियांक शर्मा के साथ गाली गलौच की धक्का मुक्की कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। तब मौके पर मौजूद अन्य दोस्तों द्वारा दोनों का झगड़ा होते देखकर बीच बचाव कर दोनों को अलग कर दिया था

दिनांक 28/11/2021 को रात्रि में लगभग 09.30-10 बजे के आस पास मुदित शर्मा अमित की शादी में रुद्राक्ष गार्डन में पहुंच कर डीजे पर डांस कर रहा था तो इसी दौरान वहां पर प्रियांक शर्मा भी वहां पहुंचकर डीजे पर डांस करने लगा। थोड़ी देर में ही दोनों का डीजे पर झगड़ा हो गया तथा एक दूसरे से गाली गलौच व झगड़ा हाथापाई करने लग गये। जिसे शादी में मौजूद मेहमानों व अन्य लोगों द्वारा बीच बचाव कर दोनों को एक दूसरे से अलग कर समझा बुझा दिया गया। जिस पर प्रियांक शर्मा डीजे से हटकर रुद्राक्ष गार्डन के गेट पर आ गया, जहां पर मुदित शर्मा उपरोक्त द्वारा लगभग 5-10 मिनट बाद स्वयं रुद्राक्ष गार्डन मैरिज हॉल के गेट पर आ गया तथा उसने आते ही प्रियांक शर्मा के सिर पर कन्ट्रीमेड अवैध पिस्टल लगाकर फायर कर दिया, जिसे प्रियांक ने धक्का देकर हटाया। इस दौरान गोली प्रियांक शर्मा को न लगकर उसके कान को छूकर चली गयी। इसके बाद मुदित ने फिर से फायर किया गया तो गोली पिस्टल के चैम्बर में फंस गई। जिससे शादी में अफरा तफरी तथा दहशत का माहौल पैदा हो गया। वहीं मौका देखकर मुदित शर्मा अपने दोस्तों के साथ वहां से फरार हो गया।

मामले में प्रियांक शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी कविनगर, काशीपुर द्वारा थाना आईटीआई में दी गई तहरीर के आधार पर एफआईआर नं. 354/2021 धारा 307/506 आईपीसी बनाम मुदित शर्मा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश हेतु एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार द्वारा थानाध्यक्ष आईटीआई विद्यादत्त जोशी के निर्देशन मे टीमों का गठन किया गया।

गठित टीमों द्वारा अथक प्रयास कर आज दिनांक 29/11/2021 को प्रातः 07ः26 बजे ग्लोबल अस्पताल, बाजपुर रोड के पास से मुदित शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी कटोराताल, काशीपुर को एक अवैध पिस्टल कन्ट्रीमेड 32 बोर तथा तीन जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। वादी की निशानदेही पर घटनास्थल रुद्राक्ष गार्डन, जसपुर खुर्द, थाना आईटीआई से एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। जिस पर अभियोग में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी। अवैध पिस्टल व खोखा कारतूस को परीक्षण हेतु एफएसएल भेजा जाएगौ

मुदित शर्मा को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी, एसआई राकेश कठायत, महेश चन्द्र, प्रदीप कुमार भट्ट, मनोज देव, कां. बलवन्त सिंह, उमेश तोमक्याल, विरेन्द्र दत्त तथा महेन्द्र नयाल शामिल थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles