spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी, शहर में लगे गंदगी के ढेर

प्रांजल माहेश्वरी
चाँदपुर (महानाद) : उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने लगे हैं।

मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता, सपा के कार्यकर्ता सफाई कर्मचारियों के धरने-प्रदर्शन में शामिल हुए। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता कपिल चैधरी ने कहा कि हम सफाई कर्मचारियों के साथ हैं। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तक तक सफाई कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं है।

बता दें कि अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी पालिका परिसर में धरने पर बैठे हैं। इस मोके पर उन्होनें कहा कि आउटसोर्सिंग ठेकेदार का ठेका निरस्त किया जाए। हटाए गए ठेका कर्मचारी को तुरंत कार्य पर वापस लिया जाये। 16 कर्मचारियों का रुका वेतन भी दिलाया जाए। सफाई कर्मचारियों का रूका एरियर एवं स्थाई कर्मचारियों की 5 वर्षों की ठंडी एवं गर्म वर्दी दी जाए। सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की जाये।

इस मौके पर कपिल चौधरी, विरेंद्र राजपूत, राजाराम मदान, सपा के नाजिम हुसैन सहित तमाम सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles