spot_img
spot_img
Thursday, November 12, 2026
spot_img

काशीपुर : जुआ खेलते पकड़े गये नामी-गिरामी घरों के चश्में चिराग, लाखों रुपये बरामद

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने गड्डा कालोनी के एक मकान पर छापा मारकर शहर के नामी-गिरामी घरों के 12 चश्में चिरागों को पकड़ लिया उनके पास से लाखों रुपये बरामद हुए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि दिनांक 10.11.2026 को वह एसआई दिनेश चन्द्र, मीना रावत, देवेन्द्र सामन्त, एएसआई अजीत सिंह, प्रकाश सिंह बोरा, कां. दर्शन सिंह, सचिन कुमार व मनोज जोशी के साथ सीओ काशीपुर प्रशांत कुमार के आदेश पर स्टेडियम तिराहे पर पहुंचे तो वहां सीओ प्रशांत कुमार, एसओजी के हे.कां. विनय कुमार तथा कां. हरीश गोस्वामी मौजूद मिले।

एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि इस दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि गड्डा कालोनी के एक मकान में ऊपर मंजिल पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके पर एसआई कौशल भाकुनी को गुलाया गया और मुखबिर द्वारा बताये गये मकान पर छापा मारा तो मकान के एक कमरे के अन्दर कुछ लोग घेरा बनाकर बैठे है जो कि पैसे की बाजी लगा रहे थे तथा पैसों की चाल दे रहे थे। जिस पर दबिश देकर 12 लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से ताश की गड्डी और 3,01,620 रुपये बरामद हुए।

पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई संजय सिंह के हवाले की है।

गिरफ्तार किये गये जुआरी

1.चर्चिल जिंदल पुत्र मनोज जिंदल, निवासी प्रकाश रेजिडेंसी, थाना काशीपुर।

2.अंशुल ग्रोवर पुत्र राजीव गोयल, निवासी डॉक्टर लाइन, काशीपुर।

3.अंकित अग्रवाल पुत्र प्रमोद कुमार अग्रवाल, निवासी वैशाली कॉलोनी, थाना आईटीआई।

4.विजय गर्ग पुत्र रवि गर्ग, निवासी नगर निगम के पास, मेन मार्केट, काशीपुर।

5.गुलफाम पुत्र रहमतुल्लाह, निवासी महासुपुरा, जटपुरा, थाना डिलारी, मुरादाबाद।

6.सुभाष अली पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी गड्ढा कॉलोनी, थाना काशीपुर।

7.जय गर्ग पुत्र रवि गर्ग, निवासी नगर निगम के पास, मेन मार्केट, काशीपुर।

8.नितिन कुमार पुत्र हरिओम कुमार, निवासी घास मंडी, थाना काशीपुर।

9.वासु गौड़ पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी मानपुर रोड, विष्णुपुरम, काशीपुर।

10.गौरव सोनी पुत्र सतीश सोनी, निवासी मोहल्ला सिंघान, काशीपुर।

11.नमन अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल, निवासी स्टेडियम के पीछे, काशीपुर।

12.आशुतोष तिवारी पुत्र गिरीश तिवारी, निवासी चामुंडा विहार, थाना काशीपुर।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles