नैनीताल (महानाद) : भूमियाधार के पास एक स्कॉर्पियो कार के खाई में गिरने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गये। तल्लीताल पुलिस एवं एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू कराकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
आपको बता दें कि आज दिनांक 03.10.2026 को कोतवाली तल्लीताल पर डीसीआर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि भूमियाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर तत्काल प्रभाव से चौकी ज्योलीकोट से पुलिस फोर्स दुर्घटनास्थल पर पहुँचा। दुर्घटनास्थल पर वाहन संख्या एचआर 36 एपी 2156 स्कॉर्पियो करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई पाई गई, जिसमें चालक सहित कुल 5 व्यक्ति सवार थे।

दुर्घटना में 4 घायल –
1- राहुल (22 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी करनाल, हरियाणा।
2- रविंद्र (27 वर्ष) पुत्र राजवीर निवासी नरूकी, करनाल।
3- विनोद (30 वर्ष) रणवीर पुत्र रनवीर सिंह निवासी करनाल।
4- विक्रम (34 वर्ष) पुत्र बिजेंद्र निवासी समालखा, पानीपत, हरियाणा।
मृतक चालक देवदास (21 वर्ष) पुत्र कर्मवीर निवासी करनाल, हरियाणा।
पुलिस टीम में कां. अनूप सिंह, मलकीत कंबोज व चालक प्रदीप कुमार शामिल थे।



