spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

भाजपाइयों ने सेवा ही संकल्प के रूप में मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संकल्प के रूप में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत मौजूद रहे। जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश नैनवाल द्वारा बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उनको शॉल ओढ़ाकर व छड़ी तीरथ सिंह रावत द्वरा भेंट कर सम्मानित किया। कुल 50 बुजुर्गों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर तीरथ सिंह रावत ने कहा आज मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। विदेशों में देश की साख बढ़ी है साथ ही सेना भी मजबूत हुई है। सभी वर्गों ने मोदी को मजबूती देने के लिए भाजपा का साथ दिया है व 2022 में भी जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी।

राकेश नैनवाल ने बताया कि बुजुर्गों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा। पूरी विधानसभा में लगभग 500 बुजुर्गों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित किये जाएंगे।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, नगर महामंत्री पूरन नैनवाल, मनोज रावत, जगदीश लोहनी, दीप्ति रावत, जिला मंत्री रुचि शर्मा, सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, लक्षित रावत, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा, एडवोकेट बालम सिंह बिष्ट, राहुल रावत, नगर उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, अंजना सुन्द्रियाल, गोविंद मनराल, प्रधान संघ उपाध्यक्ष बब्बू चौधरी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हेमन्त रावत, मनमोहन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles