spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

सेक्स चेंज करवाकर सहेली को ले भागी, पुलिस ने पकड़ा

फिरोजाबाद (महानाद) : बचपन की 2 सहेलियों के बीच आपसी प्रेम इतना परवान चढ़ा कि एक युवती ने अपना सेक्स चेंज करवा लिया और सहेली के साथ भागकर शादी कर ली। युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों को नोएडा से पकड़ लिया।

बता दें कि लाइनपार थाना क्षेत्र निवासी दो युवतियों की बचपन से ही गहरी दोस्ती थी। दोनों ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई एक साथ ही की। परिजनों ने बताया कि उनकी 27 साल की बेटी 5 साल पूर्व नोएडा पढ़ने चली गई थी। वहां से दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी। फिरोजाबाद में रहने वाली 25 वर्षीय युवती भी कई बार उनकी बेटी से मिलने नोएडा गई। जब उनकी बेटी फिरोजाबाद आती थी तो दोनों सहेलिया साथ में ही रहती थीं।

वहीं फिरोजाबाद निवासी युवती की मां ने बताया कि विगत 8 फरवरी को उनके बेटी बाजार जाने की बात कह कर घर से निकली थीं, फिर वापस लौटकर नहीं आईं। जिसके बाद उन्होंने 9 फरवरी को इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। 11 फरवरी को परिजनों को पता चला कि युवती नोएडा स्थित अपनी सहेली के पास है और दोनों ने आपस में शादी कर ली है। जिसके बाद परिजन पुलिस को लेकर नोएडा पहुंचे और दोनों को पकड़ कर फिरोजाबाद ले आये। पुलिस को पता चला, युवती ने 2 महीने पूर्व दिल्ली के एक अस्पताल में जेंडर चेंज करा लिया था। सिंगापुर से आए दो डॉक्टरों ने उसका जेंडर चेंज किया है जिसमें 15 लाख रुपये का खर्च आया है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया, युवती ने अपनी सहेली से शादी की है। युवती के परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच की जा रही है। युवती के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, जेंडर चेंज कराने वाली युवती के भाई ने बताया, उसकी बहन नोएडा स्थित एक मॉल में जनरल मैनेजर थी। उसका नोएडा में पार्टनरशिप में रेस्टोरेंट भी था, जो कोरोना काल में बंद हो गया। 2 महीने पहले वह अपने बड़े भाई की शादी में घर आई थी। तब भी पड़ोस में रहने वाली सहेली उसके साथ रही। इससे पूर्व छात्रा ने सहेली से शादी करने और साथ रहने के लिए सहमति ले ली थी। यह बात पुलिस जांच में सामने आई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles