spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

बड़ी खबर महाराष्ट्र : 18 विधायकों के भाजपा सरकार में शामिल हुए शरद पवार के भतीजे अजित पवार

मुंबई (महानाद) : महाराष्ट्र से बहुत बड़ी खबर आ रही है। एनसीपी नेता अजित पवार एनसीपी के 18 विधायकों के साथ भाजपा सरकार में शामिल हो गये हैं। एनसीपी विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे अजित पवार ने महाराष्ट्र की भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं उनकेे साथ के पार्टी केे कद्दावर नेता छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे सहित 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस राजभवन में मौजूद हैं।

आपको बता दें कि पिछले दिनों एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पार्टी की कमान अपनी पुत्री सुप्रिया सुले को सौंप दी थी। जिसके बाद से अजित पवार नाराज चल रहे थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles