spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

दुखद : नहीं रहा शोले का ‘वीरू’

महानाद डेस्क : बॉलीवुड से दुखद खबर आ रही है। शोले का ‘वीरू’ (अभिनेता धर्मेन्द्र) का निधन हो गया। उन्हें ईलाज के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडीअस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

अभिनेता धर्मेन्द्र (धर्म सिंह देओल) का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के साहनेवाल गांव में एक जाट सिख परिवार में किशन सिंह देओल और सतवंत कौर के घर हुआ था। उनका पुश्तैनी गांव डांगो, पखोवाल तहसील रायकोट, लुधियाना के पास है। उनकी फिलम शोले बॉलीवुड की सबसे मशहूर फिल्म है। वे लोकसभा क्षेत्र बीकानेर से भाजपा के टिकट पर सासंद रहे।

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ के रूप में जाने जाने वाले धर्मेंद्र ने पांच दशकों के करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया था। मिला। वर्ष 2012 में उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत के तीसरे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles