spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

सिद्धार्थ पेपर मिल के कर्मचारी से ठगे 1 लाख रुपये

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : साइबर ठगों ने सिद्धार्थ पेपर मिल के कर्मचारी से 1 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर ठगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

कवि नगर, काशीपुर निवासी अमरेश चन्द्र कुशवाहा पुत्र रामकिशन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह वर्तमान में सिद्धार्थ पेपर मिल काशीपुर में कार्य करते हैं। दिनाँक 8-12-2025 को उनके व्हाट्सअप पर एक ग्रुप जय श्रीश्याम पर एक मोबाईल नम्बर (जो किसी अंकित पाल निवासी मेरठ के नाम पर है) से एक एपीके फाईल LIVE_XXX_VIDEO_CALL_AND_LEAK_MMS प्राप्त हुयी थी जो ग्रुप में आने के कारण मेरे द्वारा अपने फोन पर इंस्टाल कर ली गयी थी।

अमरेश ने बताया कि इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाईल का एक्सेस लेकर उनका मोबाईल हैक कर लियाऔर दिनांक 08-12-2025 को 1/- रूपया, दिनाँक 09-12-2025 को 11/- रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिये गये, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं हो पायी थी कि कोई उनके खाते से धनराशि निकाल रहा है।

अमरेश ने बताया कि उसके बाद उनके खाते से दिनाँक 10-12-2025 को कुल 3 ट्रांजैक्शनों के माध्यम से कुल 1,00,000 रूपये की धनराशि ऑनलाईन यूपीआई के माध्यम से निकाल ली गयी। इस प्रकार उउनके खाते से दिनाँक 08-12-2025 से 10-12-2025 तक कुल 1,00,012 रुपये की धनराशि अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल ली गयी है। उन्होंने उक्त साइबर ठग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अमरेश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 66सी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कोतवाल हरेन्द्र चौधरी स्वयं कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles