spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

साब मेरी बहू ने कर ली अपने जीजा से शादी, करती है मारपीट, देती है जान से मारने की धमकी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

जीत कालोनी, महेशपुरा, काशीपुर निवासी सोमवती पत्नी रामऔतार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे दीपक कुमार की मृत्यु हो गई है और उनकी बहू संतोष ने उनके बेटे की मृत्यु के बाद अपने जीजा तीरथ सिंह से शादी कर ली है जो जोर जबरदस्ती से शादी के बाद भी उनके घर पर रह रही है और आये दिन उनके साथ गाली-गलौच व मारपीट करती है। 20 जून 2024 की सुबह 9.30 बजे भी उसने उनके साथ गाली-गलौच मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। सोमवती ने अपनी बहू के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

सोमवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संतोष के खिलाफ धारा 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई भूपाल राम पौड़ी के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles