spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

गजब : लोन की किस्त चुकाने के लिए करने लगा स्मैक की तस्करी

लालकुआं (महानाद): लोन की किस्त चुकाने के लिए स्मैक की तस्करी करने वाले एक युवक को पुलिस ने 58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से नशे के विरुद्ध अभियान को सफल बनाने के लिये समस्त प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में ‘ईवनिंग स्टोर्म’ अभियान के तहत थाना क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग कर नशे की तस्करी एवं बिक्री करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबन्स सिंह के निर्देशन एवं सीओ लालकुआं शान्तनु पाराशर के सफल पर्यवेक्षण में दिनांक 11/05/22 को कोतवाल लालकुआं संजय कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम एसआई गुलाब सिंह कम्बोज द्वारा एसओजी के साथ सुभाष नगर बैरियर पर चलाये चैकिंग अभियान के दौरान एक युवक सचिन (25 वर्ष) पुत्र सूरज पाल निवासी पश्चिमी राजीव नगर, वीआईपी गेट, निर्मल कालोनी, लालकुआं मूल निवासी ग्राम मंगतपुर, थाना देवरनिया, जिला बरेली (उ.प्र.) को 58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान सचिन ने बताया कि वह बजाज फाइनेन्स किच्छा में काम करता है और एचडीएफसी बैंक से लोन ले रखा है। आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण उक्त लोन की किस्तें नहीं दे पाने के कारण उक्त स्मैक को बरेली से खरीदकर लालकुआँ क्षेत्रान्तर्गत बेचने आया था। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं पर एफआईआर सं. 135/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, एसआई गुलाब सिंह काम्बोज, एसआई हरीश प्रसाद, कां. सुरेश प्रसाद, आनन्द पुरी, प्रकाश सिंह बिष्ट, अशोक रावत, त्रिलोक सिंह, भानु प्रताप शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles