spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

शादी में हलवाई का काम करने वाला सोनू बना शातिर चोर अब खायेगा जेल की हवा

सुहानी अग्रवाल
ऋषिकेश (महानाद) : पुलिस ने एक शातिर चोर सोनू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 जगह चोरी किये सामान को बरामद किया है। रामअवतार उर्फ सोनू शादी/विवाह में हलवाई का काम करता है और फिर घरों की रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।

आपको बता दें कि दिनांक 28-10-25 को ग्राम असैना, 16 परिवार, ऋषिकेश निवासी अपने परिवार के साथ शहर से बाहर घूमने गये थे, जब वे वापस अपने घर आये तो अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के अन्दर अलमारी से सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिये गए। वादी की तहरीर के आधार पर रुकोतवाली ऋषिकेश में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी अजय सिंह द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम तथा एसओजी टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30-10-2025 को चैकिंग के दौरान गोल चक्कर, आईडीपीएल, ऋषिकेश के पास से राम अवतार उर्फ सोनू पुत्र मंगल रजक निवासी गाँव कदुवा, पडारिया छतरपुर, मध्य प्रदेश को चोरी की गई ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो रैकी कर बंद घरों को चिन्हित करता तथा मौका मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम देते हुए सामान को अपने किराये के मकान में छिपा कर रखता है। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके बनखण्डी स्थित किराये के मकान से 7 अन्य घटनाओं में चोरी की गई ज्वैलरी बरामद की गई है। हलवाई का काम करने वाला सोनू अब पकवान न खाकर जेल की हवा खायेगा।

rishikesh_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles