रुद्रपुर (महानाद) : मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना ने बताया कि जनपद में ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलें मक्का, गन्ना एवं दहलनी फसलें ली जा सकती हैं। यदि माह फरवरी में खेत खाली है तो दाने वाली मक्का की बुवाई की जा सकती है। फरवरी माह के बाद मार्च माह में खेत खाली होता है तो साईलेज वाली मक्का की फसल ली जा सकती है।
डॉ. अभय सक्सेना ने बताया कि दाने वाली मक्का फसल को पकने में 120 दिन का समय लगता है जबकि साईलेज वाली मक्का 60 से 65 दिन में तैयार हो जायेगी। किसान भाई मार्च के महीने में साईलेज के अलावा दलहनी फसलें उर्द, मूंग, लोबिया एवं गन्ने की फसल को भी लगा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मक्का बीज के सम्बन्ध मंे बायर क्रॉप सांइस लि. कम्पनी (प्रजाति-डीकेसी 9108 प्लस रु. 600 प्रति किग्रा, डीकेसी 9208 एयू रु. 630 प्रति किग्रा) का मक्के का बीज-किसान एग्रो प्रतापपुर, नेशनल एग्रीकल्चर स्टोर, खटीमा, गर्ग सीडस् एण्ड फर्टीलाईजर्स, सितारगंज, हिमगिरी एग्रो ट्रेडर्स- रुद्रपुर, सत्यपाल राजीव कुमार- गदरपुर, किसान फर्टीलाईजर्स एजेंसी- दोराहा बाजपुर, कन्हैया लाल बाबू राम एण्ड संस- काशीपुर उक्त बीज विक्रेता डीलरों के पास उपलब्ध है।
पायोनियर सीड् कम्पनी का बीज (प्रजाति- पी 1899 रु. 615 प्रति किग्रा. एवं पी 1891 रु. 625 प्रति किग्रा.) गर्ग सीड्स एण्ड फर्टीलाईजर्स- सितारगंज एवं तराई सीड्स-रुद्रपुर में बीज विक्रेता डीलरों के पास आज दिनांक 16.02.2025 को 5.00 कुन्तल बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। इसी प्रकार दिनांक 18.02.2025 से प्रतिदिन/निरंतर मक्का बीज की उपलब्धता रहेगी।
नुजिवीडू सीड्स (प्रजाति- सिम सिम रु. 500 प्रति किग्रा. एवं एनएमएच-1368 रु. 550 प्रति किग्रा.) गर्ग सीड्स एण्ड फर्टीलाईजर्स-सितारगंज, ओम एग्रो सेल्स/नरूला सीड्स रुद्रपुर एवं ग्राम उन्नति-रुद्रपुर में बीज विक्रेता डीलरों के पास उपलब्ध है।
दलहनी फसलों के अन्तर्गत उत्तराखण्ड तराई विकास बीज निगम लि. के माध्यम से दलहनी फसलों का बीज कृषि विभाग के प्रत्येक न्यायपंचायत स्तर पर स्थित कृषि निवेश केन्द्रों पर एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध हो जायेगा।
गन्ने की फसल हेतु जनपद में आधार पौधशालाओं में Co 0118- 73100 Qtl., Co 15023- 21850 Qtl, Cos 8272- 900 Qtl., Cos 13235- 750 Qtl., Cos 17231- 900 Qtl., Cos 97222- 500Qtl., Colk 14201-5350 Qtl., Co Pant 12221- 2060 Qtl., Co Pant 12226- 16000 Qtl., Co Pant 13224- 700 Qtl., Co Pant 5224- 450 Qtl., Co Pant 3220- 1650 Qtl. प्रजातियों के अतिरिक्त 10000 कुन्तल अन्य प्रजातियॉं का गन्ने का बीज भी उपलब्ध हैं।
मुख्य कृषि अधिकारी ने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि वे ग्रीष्मकालीन धान के विकल्प के रूप में अन्य फसलों जैसे- मक्का, उर्द, मूंग एवं गन्ने की फसलों की बुवाई कर सकते हैं।