spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

एसपी देवेंद्र पींचा व एएसपी राजेश भट्ट को दी भावभीनी विदाई

रुद्रपुर (महानाद) : पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट का जनपद उधम सिंह नगर से, जनपद नैनीताल स्थानान्तरण व प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह राणा का पुलिस उपाधीक्षक जनपद बागेश्वर के पद पर पदोन्नति होने पर उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट का जनपद उधम सिंह नगर से, जनपद नैनीताल स्थानान्तरण व प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह राणा महोदय का पुलिस उपाधीक्षक जनपद बागेश्वर के पद पर पदोन्नति होने पर उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा आज दिनाँक 28.01.2021 को पुलिस कार्यालय उधम सिंह नगर में एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुँवर व पुलिस परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी।

इस अवसर पर सभी अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी अधि./कर्म. के साथ अपने अनुभव को साझा किया गया। पुलिसकर्मियों द्वारा जनपद में नियुक्ति के दौरान अधिकारियों द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । स्थानान्तरण पर गए अधिकारियों द्वारा जनपद उधम सिंह नगर पुलिस एवं स्थानीय जनता द्वारा दिये गये सम्मान पर आभार व्यक्त किया गया ।

उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर प्रमोद कुमार, नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक शहर ममता बोहरा, नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अपराध मिथलेश कुमार, सीओ सिटी अमित कुमार, निरीक्षक एलआईयू विजय कुमार, निरीक्षक शस्त्र पुलिस देवेंद्र सिंह नेगी, पीआरओ अनिल उपाध्याय सहित पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles