spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026
spot_img

काशीपुर : सृजन संवाद ने आयोजित किया कवि सम्मेलन

काशीपुर (महानाद) : सृजन संवाद मंच, काशीपुर द्वारा विगत दिवस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बाहर से आए कवियों ने भी शिरकत की।

मंच के अध्यक्ष प्रसिद्ध गजलकार मनोज आर्य ने बताया कि 75वें आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर परभव्य काव्य मंचन का आयोजन हुआ, जिसमें हास्य, ओज, श्रृंगार, देशभक्ति से पूर्ण काव्य का पाठ हुआ। हास्य कवि फारूख सरल, गीतकार वैभव शर्मा, प्रसिद्ध कवि कुँवर जावेद, गजलकार डॉ. मनोज आर्य, कवियित्री गौरी मिश्रा, हास्य व्यंग्य कवि विकास बौखल एवं ओज कवि अनिल सारस्वत ने अपनी सुन्दर कविताओं एवं गीतों सेश्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा, विशिष्ठ अतिथि शैलेन्द्र मिश्रा एडवोकेट एवं चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता एनपी गुप्ता ने की।

इस अवसर पर विमल गुड़िया, विनय जिंदल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles