spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट में ऊधम सिंह नगर पुलिस को देश में प्रथम स्थान दिलाने में सहायक बनी कांस्टेबल को एसएसपी ने किया सम्मानित

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ मंजूनाथ टीसी सीसीटीएनएस/आईसीजेएस प्रोजेक्ट में उत्कृष्ट कार्य हेतु गृह मंत्रालय पुरुस्कार हेतु चयनित होने पर महिला आरक्षी को सम्मानित किया।

आज दिनांक 19.12.2023 को एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में तैनात महिला आरक्षी डौली जोशी को सम्मानित किया। इनके द्वारा सीसीटीएनएस/आईसीजेएस प्रोजेक्ट में ऊधम सिंह नगर पुलिस का समस्त डाटा अप टू डेट किया गया। जिसमें उधम सिंह नगर पुलिस ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके फलस्वरूप पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला आरक्षी का नाम राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में पुरुस्कार हेतु भेजा गया था। जिसमें महिला आरक्षी का नाम चयनित किया गया है।

बता दं कि ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा भी पूर्व में उक्त महिला आरक्षी को वूमैन ऑफ द मंथ का खिताब दिया जा चुका है तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा भी महिला आरक्षी को 15 अगस्त 2023 को मेडल देकर सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles