spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

एसएसपी इन एक्शन : देर रात्रि को कुंडा थाना पहुंचे एसएसपी मणिकांत मिश्रा

कुंडा/काशीपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा लगातार एक्शन में हैं। कल देर रात्रि एसएसपी कुंडा थाने पहुंचे और थाने का औचक निरीक्षण किया।

एसएसपी मिश्रा ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं को जाना तथा अभिलेखों की जांच की। उन्होंने कुंडा थानाध्यक्ष हरेन्द्र चौधरी को रिकॉर्डों को अपडेट रखने के निर्देश दिये तथा उपनिरीक्षकों को मुकदमों की लंबित विवेचनाओं के तत्परता से गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

एसएसपी ने देर रात निरीक्षण के दौरान कर्मचारी बैरक, सीसीटीएनएस, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मालखाने की जांच की। उन्होंने निर्देश दिये कि हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर व अपराध रजिस्टर को अपडेट रखें। उनके द्वारा थाना परिसर की साफ सफाई रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग को प्रभावी बनाने, रात में पुलिस गश्त, पिकेट को प्रभावी रूप से करने हेतु थानाध्यक्ष को बताया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles