spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

एसएसपी उधम सिंह नगर ने किये 9 दरोगाओं के ताबदले, नंदकिशोर बचकोटी बने एसएसआई जसपुर

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर ने आज 9 दरोगाओं के तबादले कर दिये हैं।

विक्रम सिंह को पुलिस लाइन से एसएसआई बाजपुर, संदीप शर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी बाजार, रुद्रपुर, दरबान सिंह को पुलिस लाइन से थाना नानकमत्ता भेजा गया है।

नंदकिशोर बचकोटी को पुलिस लाइन से एसएसआई जसपुर, धीरेंद्र कुमार पंत को एसएसआई जसपुर से थाना ट्रांजिट कैंप तथा विनय मित्तल को प्रभारी चौकी बाजार, रुद्रपुर से से थाना रुद्रपुर भेजा गया है।

अशोक फर्त्याल को प्रभारी चौकी मंडी से प्रभारी चौकी बरहैनी बाजपुर, हरविंदर सिंह को प्रभारी चौकी सकैनिया से प्रभारी चौकी मंडी तथा राहुल राठी को एसएसआई बाजपुर से प्रभारी चौकी सकैनिया बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles