विकास अग्रवाल
महानाद डेस्क : एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने कई इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिये हैं, इनमें कई कोतवाल भी शामिल हैं।
एसएसपी के पीआरओ प्रकाश सिंह दानू को किच्छा का कोतवाल बनाया गया है जबकि किच्छा के कोतवाल धीरेंद्र कुमार को एसएसपी का पीआरओ बनाया गया है।
बाजपुर के कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर से संबद्ध किया गया है। वहीं सितारगंज के कोतवाल नरेश चौहान को बाजपुर का कोतवाल बनाया गया है।
पुलिस कार्यालय के साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुंदरम शर्मा को सितारगंज का कोतवाल बनाया गया है। वहीं खटीमा के कोतवाल मनोहर दसौनी को पुलिस कार्यालय शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर विजेंद्र शाह को खटीमा का नया कोतवाल बनाया गया है।
एसओजी रुद्रपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर संजय पाठक को गदरपुर का कोतवाल बनाया गया है तो गदरपुर के कोतवाल जसवीर चौहान को एसओजी प्रभारी रुद्रपुर बनाया गया है।



