spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

एसएसपी उधम सिंह नगर ने लगाया कोरोना वैक्सीन का टीका, बताया सुरक्षित

रुद्रपुर (महानाद) : जनपद उधम सिंह नगर में फ्रंट लाईन वर्कर को कोविड-19 का टीका लगाने की प्रक्रिया चल रही है, इसी क्रम में आज दिनांक 08.02.2021 को दलीप सिंह कुँवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर को पुलिस लाईन उधम सिंह नगर में कोरोना से बचाव को लेकर कोविड-19 का टीका लगाया गया।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि कोविड वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है, टीकाकरण के बाद किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। सभी पुलिस जवानों तथा आम जनता से टीका लेने में किसी भी प्रकार का संकोच नहीं करने की अपील की गयी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles