पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : ग्लोबल मिलेनियम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जसपुर कोतवाली परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान स्कूल के अध्यापक एवं लगभग 50 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बच्चों को पुलिस कोतवाली का भ्रमण कराने का मुख्य उद्देश्य उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराना, प्रशासन के साथ सहयोग एवं आपसी सामंजस्य की भावना को सुदृढ़ करना था। साथ ही, बच्चों के मन में पुलिस के प्रति किसी भी प्रकार के भय को दूर कर उनके भीतर विश्वास और सहयोग की भावना विकसित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी इस कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य रहा। इस अवसर पर बच्चों को यह भी प्रेरित किया गया कि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।
भ्रमण के दौरान बच्चो कोकृ-
– पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई।
– थाना कार्यालय, हवालात, शस्त्रागार आदि का परिचय कराया गया।
– आपातकालीन सेवाओं (जैसे 112) के उपयोग की जानकारी दी गई।
– कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका समझाई गई।
– बच्चों को सुरक्षा, ट्रैफिक नियम और साइबर जागरूकता के बारे में बताया गया।
– पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया गया।
– बच्चों के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
– महिला हेल्पलाइन (1090/1091) के बारे में जानकारी दी गई।
– गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया गया।
– बाल अपराध एवं उनसे बचाव के उपाय बताए गए।
– सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।
– आपात स्थिति में कैसे व्यवहार करें, इस बारे में मार्गदर्शन दिया गया।
– बच्चों को अनुशासन और कानून के प्रति सम्मान रखने की प्रेरणा दी गई।
छात्रों की विजिट न केवल ज्ञानवर्धक रही बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं सामाजिक समझ को मजबूत करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ ।
भ्रमण के दौरान कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी द्वारा छात्रों को पुलिस का लाइफ स्टाइल समझाया गया। एसएसआई जावेद मलिक ने पुलिस विभाग की दैनिक कार्य प्रणाली को छात्रों के सम्मुख रखा। छात्रों ने कहा कि हम सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चलेंगे तो निश्चित ही कानून हमारी सुरक्षा करता है। एस एस आई जावेद मलिक का स्टाइल बच्चों को बहुत भाया। वापिस विद्यालय आने पर छात्रों ने अपने-अपने विचार साझा किये और बोले कि सिंघम सर से मिलकर आ रहे हैं। एक बच्चे ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि हमने सिंघम सर से हाथ मिलाया था।
# jaspur_news



