विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुखदेव सिंह नामधारी एवं पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष बाजपुर सुरेश कांबोज आज काशीपुर पहुंचे और जहां एक ओर उन्होंने धामी सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी दी वहीं पार्टी विरोधी हरकतें करने पर गदरपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड अरविंद पांडे पर भी जोरदार हमला बोला।
रामनगर रोड स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुखदेव सिंह नामधारी एवं पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष बाजपुर सुरेश कांबोज ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार आज युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बेहद शानदार कार्य कर रही है।
उन्होंने गदरपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड अरविंद पांडेय परी जोरदार हमला बोलते हुए भू-माफिया और हत्यारा तक बोल दिया। उन्होंने डीएम उधम सिंह नगर से अरविंद पांडे की जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने और पार्टी से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने की अपील की।
देखें प्रेस कांफ्रेन्स में क्या-क्या बोले सुखदेव सिंह नामधारी और सुरेश कांबोज –



