मोहित गोयल
सल्ट/अल्मोड़ा (महानाद) : सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के चुनाव देर शाम तक संपन्न हो गये। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र सिंह तथा मंत्री पद पर अमित कुमार को चुना गया। अन्य सभी पदों में उपाध्यक्ष पद पर रवि प्रकाश, महिला उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका शर्मा तथा संयुक्त मंत्री पद पर अराफात, अफजल और महिला संयुक्त मंत्री पद पर रनदीप कौर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
बता दें कि सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज खुमाड़ में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी और अधिवेशन संपन्न हो गया। यहां ब्लॉक की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के विजेता सुरेन्द्र सिंह को 159 वोट मिले, उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी हरीश चंद्र शर्मा को 34 वोटों से हराकर जीत हासिल की। वहीं मंत्री पद पर विजेता अमित कुमार को 168 वोट मिले उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी अनामिका को 63 वोटो से हराकर जीत हासिल की। बाकी सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गये।
चुनाव अधिवेशन में चुनाव प्रभारी राजकीय इंटर कॉलेज टोटाम के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र फुलोरिया रहे, अधिवेशन में जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी, मंडलीय मंत्री रवि शंकर गुसाई, मंडलीय उपाध्यक्ष महेंद्र पटवाल, पूर्व प्रान्तीय प्रवक्ता राजकीय शिक्षक संघ और पूर्व प्रान्तीय संयुक्त मंत्री रहे सुंदर कुँवर, ब्लॉक अध्यक्ष स्याल्दे मानसिंह रावत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।