spot_img
spot_img
Sunday, March 1, 2026
spot_img

काशीपुर : डिजाइन सेंटर के पास युवती से छेड़छाड के आरोपी का कराया मुंडन

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): डिजाइन सेंटर के पास एक युवती से बात करने पर एक युवक ने युवती के रिश्तेदार पर उसका मुंडन करवाकर सरेआम बेइज्जती करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं युवती के रिश्तेदार ने युवक व उसके दोस्तों पर उसकी रिश्तेदार युवती के साथ छेड़छाड़ कर जबरन साथ ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सरवरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मुरादाबाद रोड पर डिजाइन सेंटर के तिराहे के पास गुलड़िया निवासी नाजिम अपने दोस्तों के साथ उसकी नाबालिग रिश्तेदार युवती के साथ हाथ पकड़कर अश्लीलता कर रहा था और उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने नाजिम व उसके दोस्तों के खिलाफ धारा 354/506 आईपीसी तथा 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

वहीं, गुलड़िया निवासी अनस ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी परिचित युवती के साथ डिजाइन सेंटर के तिराहे पर बातचीत कर रहा था कि तभी युवती का रिश्तेदार अपने साथियों के साथ वहां आया और उसे युवती के साथ बातचीत करते देख आगबबूला हो गया और उसे पीटते हुए नाई की दुकान पर ले गया और उसे गंजा कर दिया। अनस का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसे सार्वजनिक स्थान पर गंजा कर अपमानित किया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गया है।

पुलिस ने अनस की तहरीर के आधार पर धारा 323/504/506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles