बाजपुर (महानाद) : पूर्व केबिनेट मंत्री एवं भाजपा विधायक अरविन्द पाडे ने उन पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाने वाले मांऋबेटे को तुरंत कब्जा दिलवाने की मांग की है।
आज गदरपुर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय एसडीएम बाजपुर डॉ. अमृता शर्मा के कार्यालय में पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र देकर कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का विधायक हूँ और मेरे ऊपर कोई भी आरोप लगता है तो इससे पार्टी की छवि धूमिल होती है।

विगत कई वर्षों से परमजीत कौर पत्नी स्व. दलविन्दर एवं इनका पुत्र निवासी ग्राम बिचपुरी, बाजपुर मेरे ऊपर षणयंत्रकारियों के सहयोग से जमीन हड़पने का आरोप लगाते हैं। मैं चाहता हूँ कि मेरे ऊपर जो जमीन हड़पने का आरोप लगाते हैं वह सारी जमीन तत्काल प्रभाव से इस बूढ़ी माता को कब्जा दिलाने का कष्ट करें।

आपको बता दें कि विधायक पांडे का यह कदम मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है, क्योंकि उक्त आरोप के जबाव में पहले विधायक अरविन्द पांडे ने सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। अब प्रशासन जब जमीन का कब्जा दिलाने की कार्रवाई करेगा तो उसे पहले जमीन की जांच करनी पड़ेगी। यदि जमीन उक्त महिला की निकलेगी तो अरविन्द पांडे कब्जा दिलाने को कह ही चुके हैं यदि जमीन उनकी नहीं निकली तो जो उन्होंने मां-बेटे पर षणयंत्रकारियों के सहयोग से आरोप लगाने की बात कह रहे हैं तो उन षणयंत्रकारियों का पर्दाफाश हो जायेगा।



