spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

रिटायर्ड वन दरोगा का मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी…

हल्द्वानी (महानाद) : उत्तराखंड के नैनीताल से जुड़ी सनसनी खेज खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी के “टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बेल बाबा जंगल के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों (dead body found in bel baba forest) में एक शव मिला है। शव वन विभाग से सेवानिवृत्त वन दरोगा का बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जंगल में गये स्थानीय लोगों ने जंगल के अंदर एक पेड़ से लटकी हुई लाश होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच पड़ताल में मृतक की पहचान सेवानिवृत्त वन दरोगा आनंद लाल (Retired Forest Inspector Anand Lals body) पीलीकोठी स्थित पंचशील कॉलोनी फेस टू हल्द्वानी के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से एक संदिग्ध सुसाइड नोट भी मिला है। घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया है तो वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा “वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में भी जुटी हुई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles