बिलासपुर (महानाद) : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पति ने अपनी पांचवी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया। उस अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है तथा उसकी 3 बीवियां उसके साथ नहीं रहती हैं। पुलिस ने आरोपी पति और साथी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
आपको बता दें कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के झपरा गांव निवासी 58 साल के गुना राम को अपनी 5वीं पत्नी बंधनी बाई के कैरेक्टर पर शक था, उनके कोई बच्चा भी नहीं हुआ था, जिसके कारण उसने अपने साथी लखन कुम्हरिया के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार विगत कुछ वर्षों से आरोपी को बंधनी बाई के चरित्र पर शक हो रहा था, 12 फरवरी को गुना राम ने बंधनी बाईं को जमीन पर पटक कर उसकी डंडे से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई, इसके बाद उसने लखन कुम्हरिया के साथ मिलकर बंधनी बाई के शव को घर से लगभग 4 से 5 किमी दूर जंगल में पेड़ से लटका दिया।
पूछताछ के दौरान गुना राम ने बताया कि उसकी पत्नी बंधनी बाई जब भी घर से बाहर जाती थी, कई-कई दिनों तक घर वापस नहीं लौटती थी, जिस कारण उसे पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा था। 11 फरवरी को भी बंधनी बाजार गई थी लेकिन रात को वापस घर नहीं लौटी तो अगले दिन उसे गुस्सा आ गया और उसने पीट-पीट कर उसकी जान ले ली।



