spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

गजब : 60 लाख रुपये की चपत लगाकर बहू प्रेमी संग हुई फरार

कुशीनगर (महानाद): उ.प्र. के कुशीनगर के फाजिलनगर के धनौजी रोड क्षेत्र निवासी एक व्यापारी ने अपने बेटे की पत्नी पर 20 लाख के जेवर और एक प्लॉट सहित कुल लगभग 60 लाख रुपए की सम्पत्ति हड़प कर प्रेमी संग फरार हो जाने का आरोप लगाते हुए पटहेरवा थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने बहू और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र निवासी खुर्शीद आलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे की शादी 2019 में नया किला, सिवान, थाना नगर (बिहार) निवासी मनतशा फलक पुत्री अफाक उर्फ मुन्ना के साथ हुई थी। लेकिन युवती का प्रेम प्रसंग शादी के पहले से ही सिवान निवासी एक युवक से चल रहा था। शादी के बाद उसकी बहू ने अपने प्रेमी व मायकेवालों के साथ मिलकर उसके पुत्र की संपत्ति ठगने के लिए योजना बनाई। योजना के तहत मनतशा ने उसके पुत्र से पहले बीस लाख के जेवर बनवाए। फिर सिवान स्थित साठ लाख रुपये की आवासीय प्लॉट की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। इसके अलावा लाखों रुपये की एलआईसी अपने नाम से खुलवाई। बहू की जिद व उसकी खुशी के लिए उसके पुत्र ने सब किया।

खुर्शीद ने बताया कि उसकी बहू एक हफ्ते पहले अपने मायके गई और ईद पर अपने चाचा रिजवान उर्फ लाडले के साथ वापस आई। जरूरी काम का हवाला देकर अपने चाचा को साढ़े सात लाख रुपये उधार दिलवाया फिर उन्हीं के साथ मायके लौट गई। उसके बेटे ने बहू को फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। अगले दिन उसका बेटा अपनी ससुराल सिवान गया तो पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी गुलफाम जफर के साथ फरार हो गई है। इसका मुकदमा उन्होंने नगर थाना सिवान में दर्ज करवाया हुआ है। जब उसके लड़के ने उधार लिए रुपये वापस मांगे तो ससुरालवाले गाली और धमकी देने लगे।

खुर्शीद का आरोप है कि उसकी बहू मनतशा ने एक आपराधिक योजना के तहत गिरोह बनाकर गुलफाम जफर, इश्तेयाक अहमद, रिजवान उर्फ लाडले, रोशन फतामा व सिवान के ही चार अज्ञात लोगों को मिलाकर संपत्ति व नगदी ठगकर फरार हुई है। इसमें उक्त सभी संलिप्त हैं।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles