spot_img
spot_img
Tuesday, October 27, 2026
spot_img

उत्तराखंड- दोस्तों संग घूमने आया जवान नदी में बहा , रेस्क्यू जारी

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड से दुखःद खबर आ रही है। अलकनंदा के तेज बहाव में एक पुलिस कर्मी बह गया है। बताया जा रहा है कि जवान दोस्तों संग घूमने आया था। लेकिन पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा और तेज बहाव में बह गया । उसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया हैं वह नदी में बह गया।  मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है। एसडीआरएफ और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा कोटेश्वर में हुआ है। पुलिस संचार शाखा में कार्यरत पुलिसकर्मी  अपने कुछ साथियों के साथ कोटेश्वर घूमने गया , जहां अचानक पुलिसकर्मी अलकनंदा नदी के तेज बहाव में बह गया। लापता  जवान की पहचान पुलिस की संचार शाखा रुद्रप्रयाग तैनात जगत बंधु जोशी ( 28 ) निवासी यमकेश्वर ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। जवान को ढू़ढ़ने की कोशिश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण नदी उफान पर है । ऐसे में उसका अब तक कहीं कुछ पता नहीं चल पाया गया है  सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हुई बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । साथ लापता की खोज भी की जा रही है ।जल पुलिस एसडीआरएफ एवं कोतवाली पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंची और खोजबीन का कर दी ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles