spot_img
spot_img
Thursday, January 29, 2026
spot_img

दूल्हा बन दुल्हन लेने गया था प्रेमी, प्रेमिका ने कर दी चप्पलों से पिटाई, देखें वीडियो

अमरोहा (महानाद) : एक लड़का दूल्हा बन बग्घी पर चढ़कर दुल्हन लेने गया था। बाराती बग्घी के आगे नाच रहे थे कि अचानक से एक एक लड़की आई और बग्घी पर चढ़कर दूल्हे को पीटना शुरू कर दिया। लड़की को देखकर दूल्हा हड़बड़ा गया और उससे बचने के लिए बग्घी से कूद गया लेकिन लड़की चप्पल लेकर उसके पीछे दौड़ पड़ी जिस पर दूल्हा अपनी जान बचाने के लिए मोटरसाईकिल पर बैठ कर फरार हो गया। इसके बाद गुस्साई लड़की बारातियों से भिड़ गई और मौके पर खूब मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मामला उ.प्र. के अमरोहा का है। दरअसल लड़के पर चप्पल बरसाने वाली लड़की दूल्हे की प्रेमिका है। प्रेमी ने लड़की से शादी का वादा किया था, लेकिन चुपचाप दूसरी लड़की से शादी कर रहा था। इसकी खबर प्रेमिका को लग गई और वह मौके पर पहुंच गई और हंगामा काट दिया। प्रेमिका ने अपने दूल्हे प्रेमी को चप्पल लेकर खूब दौड़ाया। जिस पर प्रेमिका से बचने के लिए दूल्हा मोटर साईकिल पर बैठ कर भाग गया।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सम्भल से अक्षय कुमार की बारात अमरोहा के एक गाँव में पहुंची थी। इसी दौरान दूल्हे की प्रेमिका वहां पहुँच गई। उसने दावा किया कि इस लड़के से उसकी सगाई हो चुकी है और अब ये धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। प्रेमिका और दूल्हे के बीच हुई इस घटना के बाद दुल्हन बनी बैठी लड़की ने लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया और पुलिस को बुला लिया। बातचीत के बाद दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष को दहेज और बाकी सामान वापस कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दूल्हे के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles