ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग कर हुआ था फरार, 25 हजार के ईनामी को अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
806

रुद्रपुर (महानाद) : उधम सिंह नगर पुलिस ने आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए सितारगंज क्षेत्र से हत्या का प्रयास करने वाले 25 हजार रुपये के ईनामी/वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर व स्कार्पियो वाहन बरामद कर जेल भेज दिया।

आपको बता दें कि दिनांक 01.10.2023 को ग्राम दडहा, थाना सितारगंज ,जनपद उधम सिंह नगर निवासी सतेन्द्र सिंह पुत्र सन्तोख सिंह नेपुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दिनांक 30.09.2023 को रात्रि समय करीब 11.30 बजे अभियुक्तगणों ने उसे जान से मारने की नीयत से उसके व उसके साथी मोहर सिंह के उपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे उसके साथी मोहर सिंह तथा ढाबे में बैठे अन्य लोगों को गोली के छर्रे लगने से घायल हो गये।

Advertisement

सतेन्द्र सिंह की तहरीर के आधार पर सरबजीत सिंह विर्क व अन्य अज्ञात के विरुद्ध धारा 307/504 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। जांच के दौरान दिनांक 3.10.2023 को सतविन्दर सिंह उर्फ सोनू कनेठी पुत्र गुरवचन सिंह निवासी ग्राम कनेठी, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, 2-चंचल सिंह उर्फ सोनू गंजा पुत्र राज सिंह निवासी मकरौई, थाना बहेड़ी, जिला बरेली तथा 3-हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी कहलो पुत्र निर्मल सिंह निवासी देवीपुरा खेमपुर, थाना बिलासपुर जिला रामपुर के नाम प्रकाश में आये।

बेखौफ बदमाशों द्वारा सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत का माहौल पैदा कर सतेन्द्र सिंह को जान से मारने की कोशिश किये जाने जैसी संगीन घटना कारित की गयी, जिससे ढाबे पर बैठे अन्य लोगों को भी फायरिंग के दौरान छर्रे लगे। अतः मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में व सीओ तथा कोतवार सितारगंज के निकट पर्यवेक्षण में उक्त अभियोगों से सम्बन्धित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयीं।

अभियोग से सम्बन्धित नामजद व प्रकाश में आये इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिशें दी गयीं किन्तु अभियुक्तगण गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे थे। अतः अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त चंचल उर्फ सोनू गंजा पर एसएसपी द्वारा 25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गयी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अन्तरजनपद, सरहदी जनपदों के थानों को सूचित किया गया।

थाना स्तर से अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा घटना में संलिप्त 25 हजार रूपये का ईनामी अभियुक्त चंचल उर्फ सोनू गंजा पुत्र रजवन्त सिंह उर्फ राज सिंह निवासी ग्राम आमखेड़ा मकरोई, थाना बहेड़ी, जिला बरेली को दिनांक 12.10.2023 को रात्रि में सरकड़ा चौकी क्षेत्र में स्थित प्राईवेट बस स्टैण्ड, सरकड़ा, सितारगंज से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर व वाहन स्कार्पियों बरामद किया गया। अभियोग में नामजद 25 हजार रूपये के वांछित/ईनामी अभियुक्त सरबजीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह को पूर्व में ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here