इसी के तहत तराई पश्चिम के बैलपड़ाव रेंज के अंतर्गत अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गश्त करने गई टीम को जंगल मे आग लगने जा रहे युवक को पकड़ा है। शुक्रवार को दाबका नदी क्षेत्र में आग लगाते हुए एक व्यक्ति जिसका नाम कमलापति सती निवासी खेमपुर गैबुआ को रंगे हाथों पकड़ा गया।
जिसके पास से एक दिया सिलाई, एक लाइटर बरामद कर सीज किया गया।अभियुक्त को पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लिया गया। कार्यवाही अंतर्गत भारतीय वन अधिनियम 1927 आरम्भ कर दी गयी है।



