spot_img
spot_img
Thursday, May 21, 2026
spot_img

ब्रेकिंग : देहरादून में पुलिस के होनहार जवान ने मौत को लगाया गले…

देहरादून (महानाद) : पुलिस महकमे में 1994 बैच के सिपाही सुरेश कंसवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुरेश स्वभाव से बेहद हंसमुख और मिलनसार थे। सुरेश कई बड़े अफसरों के साथ तैनात रह चुके हैं। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सुरेश कंसवाल ने देहरादून के कंडोली स्थित सरकारी आवास पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है।
इस सूचना पर थाना पुलिस व सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। अभी तक की जानकारी के मुताबिक कुछ पारिवारिक कारणों से सुरेश कंसवाल परेशान चल रहे थे। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  की कार्रवाई की जा रही है। आपको बताते चले 2 दिन पूर्व ही कंसवाल का जन्मदिन भी था। थाना प्रभारी रायपुर मनमोहन नेगी ने इसकी पुष्टि की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles