spot_img
spot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_img

दादागिरी : सामान के पैसे मांगने पर दुकानदार के भाईयों और पिता को लाठी डंडों से पीटकर किया घायल

रामनगर (महानाद) : ग्राम कंदला निवासी एक दुकानदार ने 4 युवकों पर सामान के पैसे मांगने पर उसके साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम कंदला निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र जसवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी अमृता डेरी के नाम से ग्राम थारी चौराहे पर जरनल स्टोर की दुकान है। दिनांक 04-02-2024 की शाम के लगभग 5.30 से 6.00 बजे उसके पास में स्थित मुर्गा पकौड़ी व अंडे मांस की दुकान के मालिक थारी निवासी कुँवर सिंह पुत्र दौलत सिंह के पुत्र गोविंद सिंह, मोनू सिंह तथा तुलसी सिंह पुत्र गोपाल सिंह व मोनू सिंह का साला निवासी राजपुर, रामनगर उसकी दुकान के अंदर घुस आए व उसके भाई सुखविंदर सिंह उर्फ संजू से सामान लेकर उसके पैसे देने से इंकार करने लगे।

शैलेंद्र ने बताया कि पैसे मांगने पर उक्त लोग मारपीट पर उतारु होगए और जान से मारने की एलानिया धमकी के साथ अभद्र गालियां दीं। जब उसके भाई सुखविंदर सिंह को बचाने के लिए उसका भाई राजेन्द्र सिंह आया तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की और लाठीयां और डंडे बरसाने लगे। जिससे उसके भाई के सिर पर गंभीर चोटे आयीं। इसके बाद सुखविंदर ने अपने पिता जसवीर सिंह को वहां बुलाया तो उक्त लोगों ने उसके पिता पर भी हमला कर दिया, जिसके कारण उनको भी चोटें आयीं। वहीं उसका भाई राजेंद्र सिंह गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गया। तत्पश्चात उक्त लोग वहां से फरार हो गए।

शैलेंद्र ने बताया कि इसके बाद वह अपने भाई राजेन्द्र सिंह, भाई सुखविंदर सिंह एवं पिता जसवीर सिंह को इलाज के लिए सरकार अस्पताल लेकर गया। जहां उसके भाई राजेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जिस पर उसने अपने भाई को काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

शैलेंद्र की तहरीर के आधार पर पुलिस उक्त 4 लोगों के खिलाफ धारा 323, 452, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई राजेश जोशी के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles