spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026
spot_img

प्यार का साइड इफेक्ट : साब, मारती है मेरी बीबी, करती है रोज नये सामान की डिमांड

मेरठ (महानाद) : जहां प्रेमी जोड़े एक दूसरे से शादी करने के लिए जान देने और लेने पर उतारू हो जाते हैं। वहीं एक युवक लव मैरिज करके पछता रहा है। युवक ने प्रेमिका से बीबी बनी युवती पर उसके साथ मारपीट करने और रोज-रोज नये सामान की डिमांड करने का आरोप लगाया है।

सोमवार को करीमनगर निवासी विकास पुत्र दिनेश रोते हुए थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने बिजनौर निवासी एक युवती से लव मैरिज की थी। युवती की मांग पर घर में कूलर, पंखा, फ्रिज आदि सभी सामान ले लिया लेकिन फिर भी वह रोज नए सामान की मांग करती रहती है। जिससे उसके वेतन का सारा पैसा उसी में खर्च हो जाता है। यदि वह उसकी मांग पूरी नहीं करता है तो वह उसके साथ मारपीट करती है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles