spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

दुखद रामनगर : मोहान के पास युवक को चलती बाइक से उठाकर ले गया बाघ, हाथ बरामद

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद): रामनगर से एक दुखद खबर आ रही है। अल्मोड़ा से घूमकर लौट रहे बाइक सवार दो युवको पर नेशनल हाईवे पर कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के मोहान में बाघ ने अचानक हमला कर दिया और बाइक की पिछली सीट पर बैठे युवक को उठाकर जंगल की ओर ले गया। सूचना मिलते ही वन विभाग रामनगर डिवीजन और कॉर्बेट प्रशासन की टीमों द्वारा युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें युवक का हाथ बरामद हुआ है।

बता दें कि अमरोहा निवासी अनस और अफसारुल अल्मोड़ा घूमने गये थे। कल वापसी में लौटते हुए जब वे मोहान से थोड़ा आगे की ओर आये तो अचानक एक बाघ ने उन हमला कर दिया और बाइक के पीछे बैठे अफसारुल को उठाकर जंगल में ले गया। चलती बाइक से बाघ द्वारा युवक को उठाकर जंगल में ले जाने की घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क और रामनगर वन प्रभाग के साथ ही पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया।

मिली जानकारी के अनुसार अभी युवक का हाथ बरामद हुआ है। तलाश जारी हैै।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles