spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

9.50 लाख की बाइक बेचना चाहता था युवक, लुटा दिये लाख रुपये

जसपुर (महानाद) : एक युवक अपनी बाइक को 9.50 रुपये में बेचना चाहता था लेकिन ठग ने उसे 4 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ठग की तलाश शुरु कर दी है।

मौ. गुजरातियान, जसपुर निवासी आकिब सैफी पुत्र मौहम्मद यामीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने OLX पर अपनी कावासाकी Z900 बाइक को बेचने हेतु विज्ञापन दिया था। जिसकी कीमत उसके द्वारा 9 लाख 50 हजार रुपये डाली गयी थी। दिनांक 13.08.2025 को उसके व्हाट्सएप पर अज्ञात मोबाईल नम्बर से मैसेज आया। जिसने अपना नाम दिनेश शर्मा बताया और उसकी मोटर साईकिल खरीदने को कहा।

आकिब ने बताया कि दिनेश के कहने पर उने अपनी बाइक की फोटो तथा समस्त कागजात उसके व्हाट्सएप नम्बर पर सेन्ड कर दिये। जिसके बाद उसका सौदा दिनेश के साथ 8,85,000 रुपये में तय हो गया। कुछ दिन बाद उसने उसने बताया कि इस गाडी का सौदा मैं किसी देहरादून वाले व्यक्ति के साथ कर रहा हूँ जो भी प्रोफिट होगा हम दोनों देख लेंगे। आप इस बात को दूसरे ग्राहक को मत बताना।

आकिब ने बताया कि चूंकि उसे अपनी गाड़ी बेचनी थी इसलिये उसने उसके सौदे पर कोई ध्यान नहीं दिया, उसका दिनेश से सौदा तय हो चुका था, उसने अपनी बाइक की फोटो व कागजात दिनेश द्वारा देहरादून निवासी समीर के व्हाट्सएप नम्बर पर सेन्ड कर दिये और दिनेश ने खुद ही अगली पार्टी से सौदा तय कर लिया। दिनेश ने उसे व देहरादून वाली पार्टी को यकीन दिलाने हेतु मोटर साईकिल भी चैक करवायी गयी।

आकिब ने बताया कि इस डीलिंग के दौरान वह कभी सामने नहीं आया, वह केवल फोन पर ही दलाल बनकर बात करता था। दोनों पार्टी दिनेश से फिजिकल रूप में कभी नहीं मिले। यहीं से दिनेश ने चालाकी करते हुये देहरादून वाली पार्टी को झांसे में लेकर छल करते हुये यह बताया कि यह मोटर साईकिल उसने 4 लाख रूपये में पार्टी से दिलवायी है। तुम कुछ मत कहना व आकिब के सामने पेमेन्ट की बात मत करना और इसी प्रकार उसने उससे भी यही कहा गया कि तुम समीर के सामने पेमेन्ट की बात मत करना, तुम्हारी पेमेन्ट समीर से मैं ले रहा हूँ।

आकिब ने बताया कि इसी बात का धोखा देते हुये उसने समीर 4 लाख रुपये अपने बताये खातों में ट्रांसफर करवा ली। फिर 4 लाख रुपये आने के बाद दिनेश ने अपना मोबाईल फोन स्विच ऑफ कर दिया एवं मीडियेटर बनकर क्रेता व विक्रेता को धोखे में रखकर 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। जिसमें खरीदार समीर द्वारा मेरी मोटरसाईकिल होने के कारण उक्त साइबर धोखाधड़ी के सम्बन्ध में मुझ पर आपेक्ष किया जिस कारण उसे 4 लाख रुपये उक्त व्यक्ति समीर को देने पड़े।

आकिब ने दिनेश के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई सुशील कुमार को सौंपी गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles